महराजगंज : स्वतंत्रता दिवस पर DM ने किया बाल वाटिका कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले- इससे विकसित होगी बच्चों की बौद्धिक क्षमता

महराजगंज। जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जोर-शोर से चल रहे बाल वाटिका के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बच्चों का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। इस कार्यक्रम से उनका बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। जरुरत है उन्हें सही राह दिखाने की। वह दिन दूर नहीं जब, बाल वाटिका के बच्चे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।यहां बता दें कि जनपद के समस्त युग्मन किए गए विद्यालय, जो बाल वाटिका संचालन के लिए रिक्त हुए हैं। सभी में 14 अगस्त को बच्चों का स्वागत चंदन रोली टीका इत्यादि से किया गया।

इस उपलक्ष्य में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई, जो इन विद्यालय में जाकर सभी बच्चों का स्वागत सत्कार करने पहुंचे एवं बाल वाटिका की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को प्रगति दी।इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सदर के विद्यालय चौपरियां एवं गोनरियां में जाकर बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया।

इस उपलक्ष्य में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इन बच्चों को रोली ,चंदन, टीका लगाकर इनका स्वागत किया गया। जनपद के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी जैसे जिला विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड घुघली में, जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा विकासखंड मिठौरा में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय द्वारा विकासखंड घुघली के भिटौली में जाकर बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया।

समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा अपने विकासखंड की बाल वाटिकाओं में जाकर सभी बच्चों का स्वागत किया है। वहां की साफ-सफाई को सुनिश्चित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आगे की कार्रवाई के लिए प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़े : Kishtwar Cloudburst : धराली के बाद किश्तवारा में आसमानी तबाही! 52 लोगों की मौत, 120 लोग घायल, 200 से ज्यादा लापता; पीड़िता बोली- ‘मैं कार में फंसी थी, मां बिजली के खंबे..’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल