Maharajganj : परतावल ब्लॉक में व्यापारियों से रूबरू हुए विधायक, समझाए नए GST सुधार

Partawal, Maharajganj : 29 अक्टूबर 2025 को बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत परतावल ब्लॉक अंतर्गत छपिया चौराहे पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने यहां व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें नए जीएसटी सुधारों की विस्तृत जानकारी दी।

विधायक ने मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए घटी हुई जीएसटी का स्टिकर चिपकाते हुए व्यापारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। व्यापारियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपने सरकार के विकास और विश्वास के बारे मे अवगत कराते हुए ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा-
“आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किए गए ये जीएसटी सुधार न केवल आम आदमी को राहत और कारोबारियों को मजबूती दे रहे हैं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास को और गहरा बना रहे हैं। यह सुधार हर नागरिक का जीवन आसान बनाएंगे और इस बार आम आदमी के लिए दिवाली खुशियों की दिवाली होगी।” इसके साथ ही विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ “घटी जी एस टी मिला उपहार – धन्यवाद मोदी सरकार” जैसे नारों के साथ छपिया चौराहे का भ्रमण भी किया।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मण्डल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान चौपरिया विवेक पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, पूर्व प्रधान गणेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा व ग्राम प्रधान छपिया साबिर खान, मंडल मंत्री सतीश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अभय पटेल, उदयभान सिंह भानु, निखिलेश पटेल, गौरव पटेल, अमरनाथ गुप्ता अनिकेत, आलोक तिवारी, प्रतिनिधि नंदू दुबे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें