Maharajganj : मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

Maharajganj : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ किया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महराजगंज के एनआईसी सभागार में देखा गया, जिसमें पनियरा और सदर विधायक सहित जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा कई अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति को ग्राम पंचायतों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन और एसओपी पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण का संदेश देने हेतु घुघली ब्लॉक की ग्राम प्रधान अनामिका सिंह को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति के तहत वृहद कार्यक्रम आयोजित करें और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करें। उन्होंने ग्राम और स्कूल स्तर पर अभियान को सक्रिय करने तथा महिला पुलिस कर्मियों की रैली आयोजित करने के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक को दिए।

मिशन शक्ति की शुरुआत 17 अक्टूबर 2020 को हुई थी और अब तक इसके चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवां चरण 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ है, जिसमें 28 विभागों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से 9 करोड़ से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी की जमानत याचिका का विरोध किया

Ballia : प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें