
महाराजगंज : उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के वार्षिकोत्सव पर लखनऊ में आयोजित आश्वस्ति कार्यक्रम के दौरान महाराजगंज जनपद की इकाई को सम्मानित किया गया। इस गौरवान्वित पल पर साहित्य सभा महाराजगंज इकाई के अध्यक्ष डॉ. परशुराम गुप्त, संयोजक कुमार देवेश, सचिव राघवेश पति त्रिपाठी और अन्य सम्मानित लोगों ने उन्हें बधाई दी।
यूपी साहित्य सभा लखनऊ द्वारा संस्था का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल रहीं। कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से कवियों और साहित्यकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष शिव ओम अंबर, डॉ. विष्णु सक्सेना, गिरधर खरे, डॉ. उदय प्रताप, डॉ. सोनरूपा विशाल, डॉ. प्रमिला भारती, राजीव राज, प्रियांशु गजेंद्र, गोपाल ठहाका, अभय निर्भीक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महराजगंज से कवि राजेश स्वर्णकार, वीन शुक्ला, तशरीफ़ खान, बाबा दिव्यांश पाण्डेय को लखनऊ में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयोजक डॉ. सर्वेश अस्थाना द्वारा सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि इस कार्यक्रम से पूर्व इन सभी चारों कवियों का दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में वंस मोर कार्यक्रम के अंतर्गत काव्यपाठ वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जिसका प्रसारण जल्द ही दूरदर्शन पर किया जाएगा।
गौरतलब है कि इसके पूर्व भी महाराजगंज इकाई को लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: AI Internship 2025: बिना डिग्री और अनुभव के मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी, भारतीय CEO ने खोली सुनहरा मौका
जालौन : डायल 112 पीआरवी टीम पर दबंगों ने किया हमला, मारपीट कर फाड़ी वर्दी