महराजगंज : पटाखा फैक्ट्रियों व भंडारण केंद्रों का निरीक्षण, दीपावली से पहले प्रशासन सतर्क

निचलौल, महराजगंज। दीपावली पर्व को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियों को गति दे दी है। इसी के साथ उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने निचलौल क्षेत्र की कई पटाखा फैक्ट्रियों और भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सुरक्षा मानकों की जांच और सुरक्षित भंडारण को परखा गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्रियों में मौजूद सुरक्षा उपकरणों, अग्निशमन व्यवस्था, रसायनों के सुरक्षित भंडारण और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की। उन्होंने फैक्ट्री संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा नियमों की अनदेखी न की जाए। उपजिलाधिकारी ने कहा, दीपावली का पर्व खुशियों का है, इसे किसी भी प्रकार की लापरवाही से खतरे में नहीं डाला जा सकता। सभी संचालक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

निचलौल क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने भी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक को गंभीरता से लेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी फैक्ट्री या भंडारण केंद्र में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने सभी पटाखा निर्माता, विक्रेता और भंडारण केंद्र संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। त्योहार की खुशियों में कोई अप्रिय घटना बाधा न बने, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरणीय मानकों का भी ध्यान रखा जाए।उन्होंने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस विभाग ने भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई है।निरीक्षण के दौरान निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चिता से शव के अंग निकाल लेते थे तांत्रिक, डरावनी है मेरठ की ये वारदात; दो गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें