
Maharajganj: अषाढ़ी पूर्णिमा के महापर्व पर आगामी 10 जुलाई को तथागत भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्राचीन पवित्र स्तूप की परिक्रमा पूजा वंदना व भिक्षु संघ से त्रिशरण , पंचशील लिया जायेगा, तथा देवदह, रामग्राम बौद्ध स्थल के विकास व देवदह में विपश्यना को लेकर महत्त्वपूर्ण बैठक किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए देवदह राम ग्राम बौद्ध विकास समिति के प्रांतीय अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने देते हुए बताया सभी धम्म बन्धुओं से और देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों से उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है।उन्हें बताया अषाढ़ी पूर्णिमा के मंगल अवसर पर देवदह परिसर में प्राचीन पवित्र स्तूप की परिक्रमा पूजा वंदना व भिक्षु संघ से त्रिशरण ,पंचशील ग्रहण किया जाएगा।
इस के साथ ही देवदह राम ग्राम बौद्ध स्थल के विकास व देवदह में विपश्यना को लेकर महत्व पूर्ण बैठक कर विस्तृत चर्चा किया जाएगा।जिस से देवदह राम ग्राम के विकास का खाका तैयार कर विश्व पटल पर इसे ख्याति अर्जित करने के लिए विकास के लिए उन्मुख किया जा सके।
ये भी पढ़ें:
मुहर्रम के जुलूस में भारी बवाल : इन राज्यों में भिड़ंत, कई घायल, बढ़ाई गई सुरक्षा
https://bhaskardigital.com/huge-uproar-in-muharram-procession-clashes-in-these-states-many-injured-security-beefed-up/
जालौन में कागज फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक
https://bhaskardigital.com/fire-broke-out-in-a-paper-factory-in-jalaun-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes/