महराजगंज : नेपाल के पहाड़ों पर भारी बारिश, चंदन व झरही नदी में आया बरसात का पानी

ठूूूूठीबारी, महराजगंज। नेपाल के पहाड़ों पर भारी बारिश होने से बरसात का पानी भारतीय क्षेत्र में बहने वाली चंदन व झरही उर्फ प्यास नदी में भर गया। शुक्रवार की सुबह भारी बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, पशु-पक्षियों को भी प्यास बुझाने में सुविधा मिली।

पड़ोसी मुल्क नेपाल के पहाड़ों से निकलकर बहने वाली झरही उर्फ प्यास नदी, ठूूूूठीबारी कस्बे के पश्चिम तथा पूरब में चंदन नदी हो कर भारतीय सीमा क्षेत्र में बहती है। लेकिन बीते दिनों चिलचिलाती धूप के चलते चंदन व झरही नदी का पानी सूख गया था। नदी के समीप पेड़-पौधे सूख रहे थे, वहीं पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझाने में असमर्थ होकर तड़प रहे थे।

पांच दिनों से क्षेत्र समेत नेपाल के पहाड़ों पर भीषण गर्मी का प्रकोप था। लेकिन मौसम ने करवट ली, बीती रात भारी बारिश के कारण झरही उर्फ प्यास नदी में पहाड़ों से पानी आ गया। नदी किनारे पेड़-पौधे और पशु-पक्षी को यह बरसात संजीवनी साबित हो रही है।

सुरेश यादव, अंगद मौर्य, रामचंद्र, शकुंतला देवी, झिनका देवी, रिंकू गुप्ता आदि ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी आने से क्षेत्र के पशुपालक अपने पशुओं को आसानी से नहलाने लगे हैं। वहीं, पशु-पक्षी भी अपनी प्यास आसानी से बुझा रहे हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ : IPS प्रशांत कुमार आज हो रहे रिटायर, नए DGP के लिए मंथन शुरू

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान