महराजगंज : सरकारी स्कूल लॉक, पढ़ाई ठप्प! मर्ज होने पर विद्यालय नहीं जा पाएंगे बच्चे

महराजगंज। प्रदेश सरकार द्वारा कई सरकारी विद्यालयों को बंद करने व विलय करने के आदेश पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( युवा इकाई )के प्रदेश अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से काफी गरीब बच्चे व शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

योगी सरकार ने अपने पहले चुनाव घोषणा पत्र में शिक्षा की मजबूती और निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली पर जो दावे किए थे सब खोखले निकले। स्कूलों के विलय से कई बच्चे दूरी के कारण स्कूल नहीं जा पाएंगे और बीएड और बीटीसी के पढ़े लिखे शिक्षित युवा उम्मीदवार जो नौकरी की आस लगाए बैठें है उनके सपनों पर भी पानी फिर जाएगा।

सरकार को इन विद्यालयों को और शसक्त करना चाहिए न कि उनको बंद या विलय। स्कूलों के शष्कतिकरण से उन परिवारों को भी शिक्षा की रोशनी मिलेगी जो अपने बच्चों को महंगे निजी विद्यालयों में नहीं पढ़ा सकते।

गौरव त्रिपाठी ने कहा इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवयश्कता को भी नजरअंदाज किया जा रहा। योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पहले होता था ” पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब” अब होता है”पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे बेरोजगार “। श्री गौरव त्रिपाठी ने कहा कि अगर सरकार ये निर्णय वापस नहीं लेती तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें