महराजगंज : भक्ति व उमंग के साथ हुई गणेश पूजा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

परतावल,महराजगंज : झारखंडी महादेव मंदिर परिसर, श्यामदेउरवा में बीते 15 वर्षों से लगातार गणेश पूजा का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष 25 अगस्त, सोमवार को पंचमुखी गणेश की प्रतिमा का धूमधाम से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रतिमा को पूरे ग्राम सभा में भ्रमण कराया गया और तत्पश्चात हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पंडाल में स्थापित किया गया। बिहार से आए राजनंदन जी महाराज ने रात्रि प्रवचन देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वार्षिक परंपरा के अनुसार 201 कन्याओं का पूजन संपन्न हुआ। कन्याओं को हलवा-पूरी व फल का भोजन कराया गया और चरण स्पर्श कर उन्हें विदाई दी गई। शाम को गांव के तालाब पर गंगा आरती व भव्य झांकी का आयोजन हुआ। भगवान गणेश को 111 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने सभी कन्याओं को कॉपी-पेन वितरित किए।

पूजा समिति के आयोजक राहुल जायसवाल, यजमान मन्नू अग्रवाल व उनकी पत्नी समेत धीरज चौधरी, महेंद्र पटेल, गोपाल श्रीवास्तव, रिंकू जायसवाल सहित सैकड़ों भक्तों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

ये भी पढ़ें: कासगंज : 22 घंटे की लगातार बारिश में भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबने से गृहस्वामी की मौत

बहराइच : खाद माफियाओं पर कस्टम की सर्जिकल स्ट्राइक, बोलेरो पिकअप सीज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें