महराजगंज : सपा के चार निष्कासित पदाधिकारियों की फिर वापसी, लोकसभा चुनाव के बाद लगे थे ये आरोप

  • लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से किया गया था निष्कासित,जनपद इकाई में इन नेताओं का निष्कासन हुआ निरस्त


महराजगंज। लम्बे अरसे बाद समाजवादी पार्टी ने महराजगंज जिले के चार वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में पुनः बहाल कर लिया है। जिन नेताओं की वापसी हुई है, उनमें तसव्वर हुसैन,जितेन्द्र यादव,सूरज यादव एवं विनोद यादव शामिल हैं। इन सभी नेताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द कुमार सिंह ने जारी पत्र के माध्यम से इनकी बहाली की जानकारी दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद इकाई में इन नेताओं का निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब पार्टी आगामी निकाय और विधानसभा उपचुनावों की तैयारियों की धार देने में जुटी हुई है। बहाल किए गए नेताओं की संगठन में वापसी से स्थानीय कार्यकर्ता उत्साह से लवरेज नजर आ रहे है। महराजगंज की राजनीतिक नब्ज को भली-भांति पकड़ रखने वाले विशेषज्ञ इसे पार्टी की एकजुटता बनाए रखने की रणनीति मान रहे हैं। यह बहाली संकेत देती है कि समाजवादी पार्टी अब मतभेदों को पीछे छोड़कर एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

चारों नेताओं का पुनः वापसी पर मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मुहम्मद समीम खान ने दैनिक भास्कर को बताया कि पदाधिकारियों को वापसी से पार्टी और मजबूत होगी,पंचायत चुनावों और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी दमखम के साथ एक टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करेंगी। वही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार शुक्ला,राममिलन का कहना है कि इससे जिले में पार्टी संगठन और मजबूत होगी।

सपा नेताओं के पार्टी में पुनः वापसी पर पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, सुदामा प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, बिन्द्रेश कन्नौजिया, अमित चौबे, संजय कन्नौजिया, दिपक कुमार, अभिषेक राय सहित तमाम कार्यकर्ताओ व शुभचिंतकों ने खुशी जताई है

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा केरल के समुद्र में अचानक जलने लगा मालवाहक जहाज विदेश से लौटे प्रतिनिधिमंडल से PM मोदी ने की मुलाकात