
- महंगा पड़ा किशोरी से दुष्कर्म का मामला, बीजेपी नेता को उम्रकैद
- पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म, उसकी बहन से छेड़छाड़ की
महराजगंज। दो साल पहले हुए नाबालिग से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी राही मासूम रज़ा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं आरोपी को बचाने में शामिल सिपाही आदिब और गुड्डू को चार -चार साल की सजा से न्यायालय ने दंडित किया है। यहां बता दें कि महंगा पड़ा किशोरी से दुष्कर्म का मामला। बीजेपी नेता को उम्रकैद।
यह सही है जैसी करनी वैसी भरनी। गलत करने पर सजा जरूर मिलती है।एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। महराजगंज के पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मासूज रजा को ये सजा हत्या, दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में सुनाई गई है।
संतकबीर नगर जिले के एक गांव की रहने वाले किशोरी अपने पिता के साथ महराजगंज शहर में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम के घर में किराए पर रहती थी।किशोरी का पिता ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। आरोप है कि पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म, उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसके कृत्य को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी थी। घटना के आहत होकर किशोरी के पिता ने जान दे दिया था।