Maharajganj: चौक के नहर पुलिया पर ही बना दिया फूड प्लाजा, डीएम को सौपा पत्र

  • अवैध तरीके से हुए निर्माण और अलॉटमेंट प्रक्रिया की जांच कर संलिप्त अधिकारियों पर हो कार्रवाई

Maharajganj: कस्बे का सबसे भीड़ भाड़ वाला चौराहा गांधी चौक की नहर पुलिया पर ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा फूड प्लाजा का निर्माण कर दिया गया। जिससे जाम की समस्या तो बढ़ ही गई है। दुर्घटना की भी संभावना अधिक हो गई है। मामले में शनिवार को नगर पालिका के प्रत्याशी रहे सपा नेता प्रिंस सिंह राठौडर ने डीएम को पत्र देकर निर्माण हुए फूड प्लाजा की जांच कराते हुए हटाने की मांग किया है। साथ ही अवैध तरीके से निर्माण कर आवंटन प्रक्रिया को पूर्ण करने वाले अधिकारी पर भी कार्रवाई की मांग किया है।

डीएम को दिए पत्र के जरिए प्रिंस सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि गांधी चौक के नहर पुलिया पर पक्के निर्माण कर फूड प्लाजा तैयार किया गया है। जिसे वाणिज्यिक रूप से कुछ व्यक्तियों को आवंटन भी किया गया है। फूड प्लाजा का निर्माण नहर व पुलिया जैसी सार्वजनिक संरचना पर किया क्या है, जो नियमों के अनुसार अवैध तो है ही अन्सुरक्षा, जलजमाव, अतिक्रमण और आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी काफी खतरनाक है। नगर पालिका ने गलत तरीके से निर्माण कराकर सार्वजनिक भूमि का दुरुपयोग किया है।

पुलिया पर पक्का निर्माण हो जाने से बड़ी दुर्घटना होने की समस्या उत्पन्न हो गई है। शिकायतकर्ता ने नहर पुलिया पर हुए अवैध तरीके से फूड प्लाजा के निर्माण की जांच कराते हुए हटाने की मांग किया है। साथ ही फूड प्लाजा के अलॉटमेंट की प्रक्रिया को पूर्ण करने वाले जिम्मेदार पर भी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग किया है।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में अब न्याय के लिए गुंडागर्दी करेंगे ठाकरे ब्रदर्स, एक मंच से राज और उद्धव बोले- ‘अब नहीं बंटेंगे’
https://bhaskardigital.com/maharashtra-raj-and-uddhav-thackeray-brothers-said-to-unite-for-marathi/

सुखबीर बादल को तख्त पटना साहिब ने किया तनखैया घोषित, नहीं दिया स्पष्टीकरण
https://bhaskardigital.com/sukhbir-badal-declared-tankhaiya-by-takht-patna-sahib-did-not-give-any-explanation/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…