महराजगंज : अवकाश प्राप्त होमगार्ड्स के जवानों का घुघली थाना पर विदाई समारोह आयोजित

घुघली, महराजगंज। घुघली थाना के अवकाश प्राप्त होमगार्ड्स रामअधार चौहान एवं बलिराम तिवारी को कल थाना के आगंतुक कक्ष में समारोह आयोजित कर उन्हें फूल मालाओं, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर होमगार्ड्स के कंपनी कमांडर विजय कुमार ने कहा कि अवकाश प्राप्त कर रहे दोनों होमगार्ड के जवानों ने अपने अपनी सर्विस के दौरान अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से किया। विभाग में बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
प्लाटून कमांडर होमगार्ड तारकेश्वर मणि ने कहा कि दोनों होमगार्डों का सेवाकाल साफ सुथरा रहा है। कर्तव्यनिष्ठा के साथ की गई उनकी ड्यूटी होमगार्ड के जवानों को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

पुलिस सब इंस्पेक्टर रामशब्द ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि दोनों ही होमगार्ड्स के जवानों ने अपनी ड्यूटी के प्रति सदैव निष्ठा एवं ईमानदारी कि मिसाल पेश किया। उन्होंने उत्कृष्ट सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह यादगार है।

इस अवसर पर होमगार्ड योगेंद्र तिवारी, सुरेश यादव, अशोक कुमार, रामनरेश, राम केवल, दीनानाथ मिश्रा, जितेंद्र सिंह, श्रीराम गुप्ता, रामकरण, हरि गोविंद सिंह, इंद्रजीत प्रजापति एवं ब्रह्मदेव यादव उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें