
- शहर में रोज होती जाम की समस्या, नपा के जिम्मेदार मुकदर्शक
- नगरपालिका का अतिक्रमण मुक्त अभियान को जिम्मेदार लगा रहे पलीता
Maharajganj: हर शहरवासियों का सपना होता है कि शहर अतिक्रमण मुक्त रहे। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतरीन हो। लेकिन आदर्श नगरपालिका महराजगंज के जिम्मेदार अपनी कार्यशैली सुधार करने में लापरवाह बने हुए हैं। जिससे शहर में जगह-जगह अतिक्रमण लाइलाज एक समस्या बन गई है।लोगों ने जाम और अतिक्रमण की समस्या का जिम्मेदार नगरपालिका के जिम्मेदारों के मान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आदर्श नगरपालिका महराजगंज की आबादी करीब 60 हजार के उपर है।
जिसमें 25 वार्डों में बांटा गया है। नगरपालिका प्रशासन अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार चलाता रहता है। लेकिन अतिक्रमण मुक्त अभियान सिर्फ फोटो खिंचवाई तक सीमित रह जाती है। सोनीपत महिला महाविद्यालय से निचलौल रोड़, चौक रोड और चिउरहा रोड़ तक बार-बार अभियान चलाया जाता है। लेकिन पालिका के ढुलमुल रवैए से फिर वही अतिक्रमण से चारों तरफ जाम की समस्याएं रहती है। सबसे बड़ी दिक्कत तब पैदा होती है।जब स्कूलों की छुट्टी का समस होता है।उस समय शहर में भीषण जाम लग जाती है। मऊपाकड चौराहे से सक्सेना चौक तक लम्बी जाम लग जाती है।
इसको लेकर दैनिक भास्कर टीम ने यह जानने की कोशिश की। पता चला कि पालिका का अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया तो जाता है लेकिन कैसे फिर अतिक्रमण हो जाता है? सबसे पहले टीम बस स्टेशन पर पहुंची। वहां मौजूद रेहड़ी पटरी और गुमटी दुकानदारों ने बताया कि नगरपालिका का जब अभियान चलाया जाता है तो हम पहले दुकान समेट लेते हैं। उसके बाद दुबारा अभियान समाप्त होने पर अपनी दुकान लगवा दिया जाता है। वहीं पास में खड़े एक दुकानदार ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि नगरपालिका के कर्मचारियों को भी चढ़ाया जाता है।
तब जाकर हमारी रोजी रोटी चलता है। दैनिक भास्कर की टीम उससे आगे निबंधन कार्यालय के आसपास का जायजा लिया। वहां पर बेडिंग जोन में पटरी व्यवसायियों के लिए नगरपालिका ने बकायदा 25 दुकानों का निर्माण कराया है। टीम को वहां के दुकानदारों ने बताया कि नपा का जब भी अभियान चलता है तो उसके पहले हमें बता दिया जाता है। आगे बढ़ने पर फरेंदा रोड़ पर जगह जगह सर्विस लाइन में ठेलों खोमचे वालों का कब्जा दिखाई दिया
आलोक कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महराजगंज ने कहा शहर में अभियान चला कर सड़कों को अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
ये भी पढ़ें:
Yamunotri Yatra Update : हाईवे एक हफ्ते से बंद, यात्रा पर सन्नाटा, 850 से अधिक यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
https://bhaskardigital.com/yamunotri-yatra-update-highway-closed-for-a-week-silence-on-travel-more-than-850-passengers-evacuated-safely/
राजीव गांधी पर निशिकांत दुबे का विवादित बयान, बोले- ‘फाइटर जेट डील में बिचौलिए थे वो…’
https://bhaskardigital.com/nishikant-dubey-controversial-statement-on-rajiv-gandhi-said/
हमास युद्ध पर ट्रंप ने दी डेडलाइन, बोले- 24 घंटे में एक और जंग होगी समाप्त
https://bhaskardigital.com/trump-gave-deadline-hamas-waranother-war-will-end-in-24-hours/