Maharajganj: डीएम ने एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

Maharajganj: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी लगभग सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में उन्होंने डीएफओ के साथ आम का पौधा लगाया। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित बच्चों को वृक्षों के महत्व के विषय में बताते हुए उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाएं और जैसे उनकी माताएं उनका ख्याल रखती हैं, वो भी अपने लगाए पौधे का ख्याल उसी प्रकार रखें। उन्होंने ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनपद में गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान के प्रथम दिवस पर आज फरेंदा स्थित मणिकौरा ग्राम पंचायत में मा. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही आज संध्या को त्रिमुहानी घाट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 04 जून को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसमें अधिकारियों ने भी श्रमदान किया था।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि लोग पेड़ लगाएं और पेड़ को बचाएं। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और नदियों व जलाशयों में गंदगी न फेंकने की अपील की। जिलाधिकारी ने बच्चों को मिष्ठान्न भी वितरित किया।बीएसए ऋद्धि पाण्डेय ने कहा कि जनपद के समस्त 1709 परिषदीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सभी विद्यालयों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।इस अवसर पर सीएमओ श्रीकांत शुक्ला,, बीएसए ऋद्धि पांडेय, बीईओ अंकिता सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें:

भक्ति में डूबा अयोध्या: राम दरबार की पहली झलक ने मोहा हर भक्त का मन
https://bhaskardigital.com/ayodhya-immersed-in-devotion-the-first-glimpse-of-ram-darbar-captivated-the-heart-of-every-devotee/

बेंगलुरू : मुफ्त में बंटी टिकट, भगदड़ के बाद लगा चप्पलों का अंबार, जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की 3 बड़ी वजह
https://bhaskardigital.com/bengaluru-tickets-free-pile-of-slippers-stampede-chinnaswamy-stadium/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

नैनिताल में उमड़े सैलानी, पहुंच गई भारी भीड़ Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत में पुतिन की दो टूक अपनी टीम का स्वागत करने के लिए पूरा बैंगलोर तैयार