Maharajganj : जिलाधिकारी ने राजपुर- दौलतपुर बंधे का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

भास्कर ब्यूरो

Brijmanganj, Maharajganj : बृजमनगंज में घोंघी नदी के उफान से फसल जलमग्न हो गई है। घोंघी नदी के उफान पर आने से क्षेत्र के तटीय गांवो में बाढ़ जैसे हालात हैं। जिसका जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज संतोष शर्मा ने शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे के करीब राजपुर- दौलतपुर बंधे का निरीक्षण किया। साथ ही इस क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बह रहे व जलमग्न क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी मातहतों को दिया।

जिलाधिकारी संतोष शर्मा द्वारा दिशा निर्देश दिए गए कि जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित लोगों के लिए दवा व भोजन सहित आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराया जाय। इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन गांवों के किसानों की धान की फसलें पूरी तरह मैरुण्ड हो गई है। उनका आकलन कराया जाएगा। फसलों के नुकसान के आकलन के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम, नायाब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह,योगेंद्र यादव, मदन गोपाल यादव,दिलीप गुप्ता, सुनील साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें