Maharajganj : जिले में पुस्तकालय व्यवस्था सशक्त करने पर मंथन, बुद्धा सभागार में बनी रणनीति

Maharajganj : जिले में शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मुख्यालय कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पुस्तकालय व्यवस्था, पाठक सुविधाओं और विद्यार्थियों के अध्ययन स्तर को बेहतर बनाने से जुड़े अहम सुझाव रखे।

बैठक के दौरान जिला पुस्तकालयों के संसाधनों में वृद्धि, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, पुस्तकों की उपलब्धता तथा छात्रों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने जिले में पुस्तकालयों को ज्ञान के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल राजकीय जिला पुस्तकालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने अध्ययनरत बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और पुस्तकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार होते हैं।

इस अवसर पर पुस्तकालय समिति के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में शिक्षा और बौद्धिक विकास को नई दिशा देने का संदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें