Mahrajganj : पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

Mahrajganj : महराजगंज में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर में भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण द्विवेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने से हुई। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज थे। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और गरीब कल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा के तहत जनहितकारी कार्यों में पूरी निष्ठा से जुड़ने का आह्वान किया।जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज की कल्पना संभव है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।

कार्यक्रम में पर्यावरण पर आधारित प्रदर्शनी गैलरी का अवलोकन भी किया गया, जिसमें विधायक और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेशों को सराहा। यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी साबित हुआ।

स्वच्छता अभियान में अधिशाषी अधिकारी आलोक मिश्रा, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, स्वच्छ भारत मिशन जिला सलाहकार आनंद उपाध्याय सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : लखीमपुर : सड़े-गले फलों का जूस! अलीगंज रोड की बेनाम दुकान पर मिला केमिकल युक्त पेय, सभासदों ने की सख्त कार्रवाई

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें