
ठूठीबारी, महराजगंज। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकली गयी। असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव एसआई खुशबू वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखा रैली का शुभारंभ किया गया। नोमेंस लैंड से शुरू होकर ठूूूूठीबारी मुख्य बाजार, शांति नगर, मरचहवा में लोगों को जागरूक किया।
रैली के दौरान बाल श्रम के विरोध में बाल मजदूरी अभिशाप है, बच्चों से मजदूरी करना पाप है,बाल मजदूरी करवाओगे। मुश्किल में पड़ जाओगे।सबने मन मे ठाना है। बाल मजदूरी को जड़ से मिटाना है। बचपन को बचाइए। बाल मजदूरी को मिटाइये। जैसे नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रम पर नियंत्रण को लेकर बाल श्रमिकों के हित में चलाई जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। लोगों को जागरूक किया गया। बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि बाल मजदूरी बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत बड़ी बाधा है। इसे हम सबको मिलकर रोकना होगा। बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है।
इस दौरान एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल कुमार, एसआई युवराज , मानव सेवा संस्थान सेवा के कर्मचारी गण क्लस्टर हेड वरुण मिश्रा, काउंसलर अंजली मिश्रा, एजुकेटर प्रियंका गोस्वामी शेषनाथ यादव, प्रीति गोस्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।