महराजगंज : फिर विवादों में बालेन शाह! आधी रात को भारत, चीन, अमेरिका और राजनीतिक दलों पर किया आपत्तिजनक पोस्ट

सोनौली, महराजगंज। काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह एक बार फिर विवादों के घिरते नजर आ रहे हैं। लगातार भारत के खिलाफ आग उगलने वाले बालेन शाह एक बार फिर सवालों के कटघरे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भारत,चीन,अमेरिका सहित नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक हलकों और आम नागरिकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं।

मेयर बालेन ने शनिवार की आधी रात अपने फेसबुक अकाउंट पर एक विवादित स्टेटस पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, भाड़ में जाओ, तुम सब मिलकर भी कुछ नहीं कर सकते। यह पोस्ट कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आलोचनाओं की बौछार के बाद बालेन ने अपना स्टेटस हटा दिया।उनकी इस टिप्पणी में नेपाली कांग्रेस, एमाले, माओवादी केन्द्र, राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी, राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी जैसे प्रमुख दलों के साथ-साथ भारत, चीन और अमेरिका का भी उल्लेख था। इस बयान को लेकर बालेन की कड़ी निंदा की जा रही है और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे राजनीतिक मर्यादा से परे बताया है।

यह पहली बार नहीं है जब मेयर बालेन अपने बयानों के कारण विवादों में आए हों। इससे पहले उन्होंने सिंहदरबार (नेपाल का प्रशासनिक मुख्यालय) में आग लगा देने जैसी टिप्पणी की थी, जिसके चलते उन पर उकसावे के आरोप भी लगे थे।

जेनजी आन्दोलन के दौरान सोशल मीडिया पर उनके कई बयानों को भड़काऊ माना गया था।फिलहाल उनके इस नए विवादित बयान ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बालेन शाह अपनी राजनीतिक यात्रा को संतुलित अभिव्यक्ति के साथ आगे बढ़ा पाएँगे या नहीं?

यह भी पढ़े : साहेब बचाओ, सबकी नाक काट रहा… कानपुर में नककटा का आंतक! ग्रामीणों ने DM से की शिकायत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें