Maharajganj : आजम बने सहायक आयुक्त उद्योग

भास्कर ब्यूरो

Maharajganj : नगर पालिका परिषद महराजगंज के बीर अब्दुल हमीद नगर निवासी मोहम्मद आजम खान को सहायक आयुक्त उद्योग बनाया गया है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र सहित पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।आजम खान का परिवार शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में पहले से ही प्रतिष्ठित रहा है। उनके पिता रेयाज़ अहमद खान बेसिक शिक्षा विभाग में बीआरसी सदर के वरिष्ठ सह समन्वयक के पद पर कार्यरत रहे हैं।आजम के दो भाई हैं मो० आसिफ खान, जो भारत सरकार में शिक्षा विभाग में लीगल कन्सलटेन्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

उमर खान जो वर्तमान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयों से नवाजा। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

सहायक आयुक्त उद्योग के पद पर नियुक्ति के बाद आजम खान की जिम्मेदारियाँ और भी बढ़ गई हैं। अब उन्हें जिले के औद्योगिक विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यापारियों को सहयोग देने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करना होगा। उनके तकनीकी और प्रशासनिक अनुभव से उम्मीद की जा रही है कि वे इस पद पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। क्षेत्र में उनकी पदोन्नति को लेकर सभी लोग खुश नजर आ रहे है।उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें