महराजगंज : AIMIM कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

महराजगंज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में महराजगंज में AIMIM पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पाकिस्तान का पुतला जलाया।

प्रदर्शनकारियों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद हाय-हाय” के नारे लगाए। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा आतंकी गतिविधियों को दिए जा रहे समर्थन का विरोध किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान भारत की शांति और सुरक्षा को भंग कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ है।इस दौरान वसी अहमद,एकबाल अहमद,रहीम,नसीम सिद्दीकी और निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल