
Brijmanganj, Maharajganj : ग्राम सभा घीवपीड़ टोला चकरवा में बीस दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में वांक्षित चल रहे आरोपित अनिल कुमार, निवासी घीवपीड़, को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बृजमनगंज पुलिस ने बताया कि जुगानी साहनी, निवासी ग्राम घीवपीड़ टोला चकरवा, को आरोपी सुनील और अनिल कुमार ने बीस दिन पूर्व जान से मारने की नीयत से पीटा था। इस मारपीट की घटना में जुगानी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहे थे, जिसमें से एक नामित अभियुक्त अनिल को कस्बा धानी से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी की जमानत याचिका का विरोध किया
Ballia : प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार