
हरिद्वार। शोरूम स्वामी की हत्या में संलिप्त श्री पंचायती अखाड़ा तपोनिधि निरंजनी की महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि अन्नपूर्णा भारती पुरी को ना तो उन्होंने कभी दीक्षा दी और ना ही वह उनकी शिष्य हैं। उनके कृत अक्षम्य हैं। इस कारण से अखाड़े द्वारा उनको निष्कासित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर की रात अलीगढ़ यूपी के खैर में बाइक शोरूम स्वामी की हत्या कर दी गयी थी। हत्या में शामिल एक शूटर फजल को पुलिस ने बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती पुरी के पति अशोक पांडेय को भी पुलिस 28 सितम्बर को गिरफ्तार कर चुकी है। शूटर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती व उनके पति अशोक पांडेय ने अभिषेक को मारने के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी। पुलिस अब दूसरे शूटर की तलाश में जुटी हुई है।
इस खुलासे के बाद अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़े : हमास के राजी होते ही ट्रंप ने इजराइल को गाजा में कार्रवाई तुरंत रोकने को कहा