बिहार में महागठबंधन की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ से कन्फर्म होगी RJD की ड्राइविंग सीट, क्या भाजपा पर बनेगा दबाव?

Matdata Adhikar Yatra in Bihar : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की विशाल भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की थी। इस यात्रा ने विपक्ष को न सिर्फ बड़ी मजबूती दी बल्कि एक भी कर दिया। भारत जोड़ो यात्रा को राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सबसे अधिक बल बिहार में ही मिला था।

यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर ही इंडिया महागठबंधन की नींव रखी थी। हालांकि बाद में वह खुद इस गठबंधन से अगल हो गए। अब बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी एक और बड़ी यात्रा ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ का आरंभ कर रहे हैं। इस बार भी राहुल गांधी बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की आज सासराम से शुरूआत करेंगे।

बता दें कि बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से तेजस्वी यादव ने राजद के नेतृत्व को मजबूत किया था। अब जब बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई तो मतदाता अधिकार यात्रा के माध्यम से उसी संदेश को और अधिक जोरदार ढंग से दोहराया जा रहा है। यह यात्रा महागठबंधन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों से गुजरेगी, जहां तेजस्वी पहले भी कई यात्राएं कर चुके हैं, जिनसे युवाओं का समर्थन और संगठन की साख मजबूत हुई है।

राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा आज का पहला चरण सासाराम से शुरू हुआ। जबकि पिछले साल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण सासाराम में पूरा किया था। उस समय राजद नेता तेजस्वी यादव ने ये संदेश दिया था कि महागठबंधन की ड्राइविंग सीट पर राजद ही है। इस बार भी मतदाता अधिकार यात्रा में राजद अपना संदेश साफ प्रचारित कर रही है।

यह संयोग ही है कि मतदाता अधिकार यात्रा का गीत सबसे पहले सासाराम में बजा। आज यहां से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस यात्रा की शुरूआत की। यह यात्रा उन इलाकों से होकर गुजरेगी, जिन्हें महागठबंधन अपनी राजनीति के लिए महत्वपूर्ण मानता है।

जाहिर है कि महागठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा उन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जो कांग्रेस और राजद दोनों के लिए चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इसमें मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी आवाज उठाई जाएगी। कांग्रेस ने इन चुनावी क्षेत्रों में अपनी तीन सीटें (किशनगंज, कटिहार, सासाराम) जीतीं, जबकि काराकाट भाकपा (माले) के खाते में गई, और औरंगाबाद व बक्सर राजद के हिस्से आए। इससे निष्कर्ष निकाला गया कि इस यात्रा ने विपक्षी एकता को मजबूत किया है और सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा जनहित के मुद्दों पर जनमत तैयार किया है।

रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस यात्रा की जानकारी दी। इस यात्रा में राहुल गांधी को चाणक्य और तेजस्वी यादव को चंद्रगुप्त की भूमिका दी गई है। विपक्षी भाजपा-जदयू भले ही इन यात्राओं को आधा-अधूरा बताते रहें, लेकिन राजद का मानना है कि संगठन विस्तार और तेजस्वी की छवि निखारने के लिए ये यात्राएं अत्यंत फायदेमंद रहीं।

यह भी पढ़े : Bihar Politics : प्रशांत किशोर का दावा बिहार में हारेगी भाजपा, बोले- ये वोटर्स अगर मान गए तो विपक्ष का होगा फायदा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें