मध्यांचल प्रबंधन : वापस नहीं लिए जाएंगे संविदा बिजली कर्मचारी

  • वार्ता फेल, भूख हड़ताल जारी, काला फीता बांध होगा प्रदर्शन

लखनऊ। जब हमें आवश्यकता थी तो संविदा कर्मचारी रखे गये थे। अब आवश्यकता नहीं है …इसलिए संविदा कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जायेगा। विद्युत संविदा मजदूर संगठन को मध्यांचल प्रबन्धन ने संविदा कर्मचारियों की वापसी को दो टूक जवाब दे दिया। वार्ता विफल होने के बाद मध्यांचल प्रबंधन के खिलाफ संविदा कर्मचारियों की भूख हडताल जारी रही।

मध्यांचल प्रबंधन और संविदा मजदूर संगठन के बीच हुई वार्ता को लेकर प्रभारी संविदा मजदूर संगठन पुनीत राय ने बताया कि एमडी रिया केजरीवाल और संगठन के अध्यक्ष अशोक पाल के साथ वार्ता के लिए गये थे लेकिन एमडी ने सीधे बोल दिया कि अब संविदा कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है। प्रबंधन के हठवादी और मजदूर विरोधी रवैये की मजदूरों ने जमकर आलोचना की गयी साथ ही यह भी फैसला किया गया कि जब तक कर्मचारियों की वापसी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आंदोलन शांतिपूर्वक तेज किया जायेगा साथ ही कर्मचारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मांग करते हैं कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का उत्पीडन रोका जाये।

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अवस्थी ने भी अनशनस्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। अब कर्मचारी काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगे। प्रबंधन अब भी नहीं चेता तो आंदोलन उग्र होगा।

यह भी पढ़े – S-400 SAM : पाकिस्तान के मिसाइल हमले पर सटीक जवाब… भारत के ‘सुदर्शन’ ने दिखाया अपना दम – https://shorturl.at/Uy7uq

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें