लखनऊ की वर्टिकल बिजली व्यवस्था अपडेट: शिकायतें अब केवल 1912 पर, अधिकारियों के नए नंबर जारी

Lucknow : राजधानी लखनऊ की बिजली व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब उपभोक्ताओं की शिकायतें सीधे संबंधित अभियंताओं तक नहीं जाएंगी, बल्कि सभी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कराना अनिवार्य होंगी। इसके बाद ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकेगा। इसके साथ ही अधिकारी और उनकी कार्यप्रणाली भी पूरी तरह बदल दी गई है।

नई वर्टिकल व्यवस्था का उद्देश्य
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने बताया कि लखनऊ की बिजली व्यवस्था को बेहतर और केंद्रीकृत करने के लिए चार जोन में विभाजन किया गया है। पहले से जोन-वार विभाजन मौजूद था, उसे अब और व्यवस्थित कर सर्किल, डिवीजन और एसडीओ कार्यालयों को हटा दिया गया है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की समस्या बिजली का बिल, नया कनेक्शन, पुराने कनेक्शन का विच्छेदन, मीटर संबंधी शिकायत या अन्य बिजली संबंधित समस्या के लिए केवल टोल-फ्री नंबर 1912 या अपने नजदीकी हेल्प डेस्क उपकेंद्र से संपर्क करेंगे।

जोन-वार अधिकारियों के नंबर

  1. गोमतीनगर जोन (इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, चिनहट, कमता, अयोध्या रोड, गोल्फ सिटी अंसल)
  • मुख्य अभियंता: 8004912190
  • अधीक्षण अभियंता (तकनीकी): 9453004726
  • अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य): 9044854491
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी गोमतीनगर: 8005493532
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी गोमतीनगर: 9415901361
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी इंदिरा नगर: 8005489479
  • अधिशासी अभियंता (मीटर): 9044854492
  • अधिशासी अभियंता (बिलिंग): 9415901126
  • अधिशासी अभियंता (कलेक्शन): 9415901353
  • अधिशासी अभियंता (हेल्प डेस्क): 9415901420
  1. लखनऊ सेंट्रल जोन (मध्य जोन, पुराना लखनऊ)
  • मुख्य अभियंता: 9450099907
  • अधीक्षण अभियंता (तकनीकी): 9415901295
  • अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य): 9415901393
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी: 9415901306
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी राजभवन: 9415901857
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी चौक: 9415901316
  • अधिशासी अभियंता (फाल्ट): 9415901108
  • अधिशासी अभियंता (मीटर): 9415901326
  • अधिशासी अभियंता (बिलिंग): 9415901401
  • अधिशासी अभियंता (कलेक्शन): 9415005797
  • अधिशासी अभियंता (विद्युत चेकिंग/हेल्प डेस्क): 9453007413
  1. अमौसी जोन (कानपुर रोड, आशियाना, वृंदावन, अवध बिहार, रश्मि खंड, मोहनलाल गंज, सरोजनी नगर, मोहान, दुबग्गा, अमौसी, नौबस्ता, ऐशबाग, आलमबाग)

मुख्य अभियंता: 9415901415

  • अधीक्षण अभियंता (तकनीकी): 9415803094
  • अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य): 8004922008
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी, वृंदावन: 8005394721
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी, इंद्रलोक: 8005493760
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी न्यू आलमबाग: 9453007416
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी काकोरी: 9415301114
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी नादरगंज: 8005493531
  • अधिशासी अभियंता (मीटर): 9415901394
  • अधिशासी अभियंता (बिलिंग): 9415901422
  • अधिशासी अभियंता (कलेक्शन): 9415901414
  • अधिशासी अभियंता (विद्युत चेकिंग): 8005494576
  • अधिशासी अभियंता (हेल्प डेस्क): 8005488412
  1. जानकीपुरम जोन (महानगर, निराला नगर, अलीगंज, डालीगंज, सीतापुर रोड, बीकेटी, जानकीपुरम, विकास नगर, रहीम नगर, खुर्रम नगर, लखनऊ यूनिवर्सिटी एरिया)
  • मुख्य अभियंता: 9415901286
  • अधीक्षण अभियंता (तकनीकी): 8004910763
  • अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य): 9453004527
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी: 9453004714
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी जानकीपुरम: 9415901297
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी महानगर: 9453007418
  • अधिशासी अभियंता (मीटर): 9415901839
  • अधिशासी अभियंता (बिलिंग): 9415901369
  • अधिशासी अभियंता (कलेक्शन): 9415901340
  • अधिशासी अभियंता (विद्युत चेकिंग): 9415901128
  • अधिशासी अभियंता (हेल्प डेस्क): 8004007145

विशेष जानकारी:
नई व्यवस्था में उपभोक्ता पहले अपने क्षेत्रीय अभियंताओं को सीधे कॉल करके समस्या नहीं सुलझा पाएंगे। अब उन्हें पहले टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करानी होगी, फिर उसी संदर्भ संख्या के आधार पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें