
लखनऊ। घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बुजुर्ग महिला की हत्या लूट के विरोध में कर दी गई, बुजुर्ग महिला नीलमा श्रीवास्तव घर में अकेली रहती थी। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो पुलिस को सूचना और परिजनों को भी सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस घर के भीतर गई तो महिला का शव घर में पीछे वाले कमरे में पढ़ा था। गर्दन पर चोट के निशान दिखे ,अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अटैच बेड पर रखी थी। पूरे कमरे में सामान बिखरा था।जो हुई पुलिस ने शव को कब्जे में ले का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है।
यह घटना मंगलवार रात हुई है। जानकीपुरम बिहार कॉलोनी में हुई, मृत्य महिला की पहचान 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक की फूटेज मिली है।
एडीसीपी नार्थ गोपी नाथ सोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को 112 पर सूचना दी थी। छानबीन की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े : हिंदुओं के कितने भगवान हैं..? सीएम रेवंत रेड्डी ने उड़ाया हिंदू देवी-देवताओं का मजाक, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा













