
Lucknow : लखनऊ में आईजी राजेश मोदक के नेतृत्व में आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों और आलमबाग पुलिस के साथ महिला दरोगा, महिला कांस्टेबल ने महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति के 5वें चरण अभियान में 1930 साइबर हेल्पलाइन, 101, 112, 1090, महिला पावर लाइन, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु हेल्पलाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

सभी महिलाओं को इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, आई हुई महिलाओं की समस्याएँ भी सुनी गईं। यदि किसी को कोई समस्या हो, तो उन्हें बताया गया कि उनकी बात गोपनीय रखी जाएगी।
अधिक महिलाओं ने मिशन शक्ति अभियान में हिस्सा लिया और जागरूकता अभियान का लाभ उठाया।
यह भी पढ़े : Germany Drone : अचानक उड़ते दिखें ड्रोन! बंद करना पड़ा म्यूनिख एयरपोर्ट, 17 फ्लाइट्स कैंसिल; 3000 यात्री फंसे










