लखनऊ : टायर फटने की आवाज सुन बाइक से गिर कर घायल हुई महिला की थमी सांसे

बीकेटी, लखनऊ। राजधानी के बख़्शी का तालाब क्षेत्र के महिंगवां थाना के पहाड़ पुर के पास बाइक पर सवार घर लौट रहे दंपत्ति ट्रक का टायर फटने की आवाज सुन कर बाइक से गिर कर घायल हो गए।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुई महिला को पति ने एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति रामप्रवेश के मुताबिक वह लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्लू नगर डिगुरिया का निवासी है।जो गुरुवार सुबह करीब सात बजे अपनी पत्नी पूनम देवी के साथ नरौसा गांव से अपने घर वापस लौट रहे थे।तभी पहाड़पुर के पास सामने जा रहे ट्रक का टायर फट गया जिसकी आवाज सुन उनकी पत्नी पूनम (38)बाइक से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुन बेटा विशेष, अभि, शिवा व बेटी अनुष्का का रो रो कर बुरा हाल था।

वही, परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने संबंधित कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़े : Odisha Bus Accident : कलिंगा घाटी में खाई में गिरी बस, 1 महिला की मौत, कई यात्री घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें