लखनऊ : बैंक कर्मचारियों की दबंगई से परेशान महिला ने खाया सल्फास, हालत नाजुक

लखनऊ। थाना ठाकुरगंज के कन्हैया माधवपुर दुबग्गा में बैंक के कर्मचारियों की दबंगई से आहत एक महिला ने सल्फास खा लिया, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक है।

फुल्लेस्टोर इंडिया क्रेडिट कंपनी (एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट कंपनी) ने दबंगई दिखाते हुए पीड़ित महिला का मकान जबरन हड़पने का प्रयास किया। बिना नियम-कानून का पालन किए, घर पर कब्जा कर लिया गया। किश्तों के पैसे जमा करने के बाद भी बैंक कर्मचारियों ने दबंगई से मकान पर कब्जा कर लिया।

पीड़ित महिला के पति रामजी निगम, पुत्र सुरेंद्र कुमार निगम, निवासी- फरीदीपुर, दुबग्गा, काकोरी, लखनऊ ने बताया कि उन्होंने बाबा के ढाबा नामक व्यवसाय से संबंधित लोन लिया था, जिसकी अदायगी नियमित रूप से किश्तों के रूप में कर रहे थे। भुगतान का प्रमाण भी उनके पास है। बैंक ने 18.08.2025 को नोटिस चस्पा कर भवन को सील करने का नोटिस दिया। इसके बाद, पीड़ित ने तीन विलंब किश्तें और एक अग्रिम किश्त जमा कर दी।

बैंक रिकवरी मैनेजर त्रिपाठी (मोबाइल: 9236673829) और उनके सहयोगी हसीब (मोबाइल: 9305402473), जो किश्तें लेते थे, ने अपने अधिकारियों के मिलीभगत से मकान सील करने का नोटिस जारी किया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। फिर, बिना अनुमति के घर में घुसकर 10-15 बैंक कर्मचारियों ने घर में मौजूद लोगों को मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पीड़ित की पत्नी मीरा निगम मौके पर पहुंचीं, जिन्हें देखकर बैंक कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और कहा कि तुम जहर खाकर मर जाओ, लेकिन घर खाली करना ही पड़ेगा।

इस घटना से आहत होकर पीड़ित की पत्नी ने जबरन घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। उसे तुरंत चन्द्रावती अस्पताल, झागरबाग, दुबग्गा, लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक है और उसका इलाज बलरामपुर अस्पताल में जारी है।

दैनिक भास्कर संवाददाता ने बैंक रिकवरी मैनेजर से फोन पर बात करने की कोशिश की तो कहा गया कि वे कोई बात नहीं करना चाहते।

यह भी पढ़े : नोएडा में लव जिहाद! नाम बदलकर किया विवाह, फिर कबूल कराया इस्लाम, बन गई ‘खूशबू खातून’, तीन गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें