
- जल्द ही लखनऊ मंडल में किए जाएंगे संयुक्त कार्यक्रम
- मोर्चा बहुजन एकता का प्रतीक, समान अधिकार मिले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा मुक्त प्रदेश का नारा देते हुए नौ दलों से गठबंधन किया है। यह सभी दल जल्द ही लखनऊ मंडल से संयुक्त कार्यक्रम करके अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने नये लोक मोर्चा गठबंधन का खुलासा करते हुए कि आज प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और लोग इससे छुटकारा चाहते हैं लेकिन कोई विकल्प नहीं था आज हम जनता को नया विकल्प दे रहे हैं। लोकमोर्चा 14 जून को हरदोई में 15 को लखीमपुर में,16 को सीतापुर मे व 18 जून को बाराबंकी में कार्यक्रम करके बदलाव की बयार की जमीन तैयार करेंगे।

लोकमोर्चा में राष्ट्रीय समानता दल के अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री, सम्यक पार्टी के संस्थापक पूर्व आईएएस तपेन्द्र प्रसाद, जनसेवा दल के विनेश ठाकुर, पालिटिकिल जस्टिस पार्टी के संस्थापक डॉ बीपी अशोक, सर्वलोकहित पार्टी के सत्य नारायण, स्वतन्त्र जनता राज पार्टी के घनश्याम कोरी, सबका दल के प्रमोद लोधी, लोकतन्त्र सुरक्षा पार्टी के राजकुमार सैनी भी उपस्थित थे। पालिटिकल जस्टिस पार्टी के संस्थापक डॉ. बीपी अशोक ने कहा कि सभी को समान अधिकार मिले यही लोकमोर्चा की सोच है और यह मोर्चा बहुजन एकता का प्रतीक है। एक कामन मिनिमम प्रोग्राम के तहत ही हम लोग आगे बढेंगे और राष्ट्रवाद को पूरा करेंगे।