
- 20 जून को फंदे से झूलती मिली थी मृतका
- साथी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
- तेलीबाग के स्वरूप नगर की घटना
Lucknow: राजधानी के तेलीबाग स्वरूप नगर की रहने वाली सुधा प्रजापति का 20 जून को शव फंदे से झूलता मिला था। जानकारी के अनुसार वो बीते एक साल से मोहिनी तिवारी नाम की शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहती थी। ब रहा है कि दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे। मगर जिस कमरे में ये दोनों रहती थे, अब वहां सुधा प्रजापति का लाश मिली है। मगर उसकी साथी मोहिनी तिवारी तभी से फरार बताई जा रही है। मृतका के परिजनों का आरोप है, कि सुधा ने अपनी जान नहीं दी है, बल्कि उसकी हत्या हुई। परिजनों के अनुसार सुधा और मोहिनी की दोस्ती 8 साल पहले बाल विकास स्कूल के पास किराए के मकान में रहते हुए हुई थी।
समय के साथ दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं और सुधा ने मोहिनी तिवारी के साथ पति-पत्नी की तरह रहना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी वह मोहिनी को ‘डियर वाइफ’ कहकर पोस्ट करती थी। परिवार और आस-पास के लोगों ने सुधा को काफी समझाया। मगर सुधा नहीं मानी। उसने मोहिनी तिवारी का साथ नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मोहिनी का पति सोनू तिवारी शराब के नशे में सुधा और मोहिनी के कमरे में पहुंचा। इस दौरान तीनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद सुधा की मौत हो गई। मृतक सुधा की बहन निधि का दावा है कि सोनू और मोहिनी ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है और फिर दोनों फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मोहिनी तिवारी और उसके पति सोनू के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। दोनों फरार बताए जा रहे हैं। सुधा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुधा अपने पूरे परिवार को संभालती थी। वह होटल में चाइनीज फूड बनाकर परिवार का खर्च उठाती थी।
यह भी पढ़े :
राम दरबार की तस्वीर कोतवाली गेट पर टांगने पर विवाद : हिंदूवादी संगठन बोले- आस्था को पहुंची ठेस, चेयरमैन बोले- जिन्हें 5 वोट नहीं मिले वो विरोध कर रहें
https://bhaskardigital.com/controversy-over-hanging-the-picture-of-ram-darbar/
यह भी पढ़े : ईरान पर जब किया हमला, 37 घंटे तक हवा में उड़ते रहें अमेरिका के B-2 बॉम्बर्स
https://bhaskardigital.com/iran-attacked-america-b-2-bombers-remained-air-for-37-hours/