
Weather : आज क्रिसमस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है। लेकिन 10 बजे से हल्की धूप खिली। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घने कोहरे ने गलन बढ़ा दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी, लेकिन तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। आज का अधिकतम तापमान लगभग 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल, शीत लहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
लखनऊ में आज (गुरुवार) न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। लखनऊ में दिन के दौरान तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में यह 10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।
लखनऊ में हवा की गति 6.5 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 16.7 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 17 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 17 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 17.2 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 17.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सूरज सुबह करीब 06:53 AM बजे उदय होगा और शाम को 05:20 PM बजे अस्त होगा।
26 दिसंबर से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा है कि 26 दिसंबर के बाद दिल्ली और एनसीआर में मौसम का रुख फिर से बदलने की संभावना है। इस दिन से कोहरे की वापसी हो सकती है, जिससे सुबह और देर रात दृश्यता बहुत कम हो सकती है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। खासतौर पर 26 दिसंबर के बाद कोहरे का असर बढ़ेगा।
27 से 29 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन दिनों सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरा अधिक घना रह सकता है, जो यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। 29 और 30 दिसंबर को भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान लोगों को विशेष रूप से सुबह के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली–एनसीआर में हवाओं से मिली राहत
पिछले दिनों तेज हवाओं का दौर रहा, जिसने प्रदूषण स्तर को घटाने में मदद की। हवा की रफ्तार तेज होने से धूल और प्रदूषक कण वातावरण से दूर गए, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि यह राहत अस्थायी है और अगले दिनों में फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।
करीब दो हफ्तों तक खतरनाक स्मॉग का सामना करने के बाद, बुधवार (24 दिसंबर) को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 271 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। लेकिन जैसे-जैसे हवाओं की रफ्तार कम होगी और कोहरा बढ़ेगा, प्रदूषण का स्तर फिर से बिगड़ने का खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़े : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने की टीचर की हत्या











