Lucknow: बलिया, आजमगढ़, महराजगंज एवं मऊ के 10 धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास हेतु 6.80 करोड़ रूपये स्वीकृत

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल के धार्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक महत्व के स्थलों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बलिया, आजमगढ़, महराजगंज और मऊ जिलों के कुल 10 धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास कार्यों के लिए 06 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक धनराशि स्वीकृत की गई है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि बलिया जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कुल 4 करोड़ 19 लाख 16 हजार रुपए की छह परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इसी कड़ी में ग्राम खरहाटार स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य हेतु 61.38 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह, तहसील सिकंदरपुर के ग्राम कठौड़ा में भगवान श्रीकृष्ण कृपा धाम के विकास के लिए 43.31 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। ग्राम चरौआ स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर के लिए 48.85 लाख रुपए की राशि को स्वीकृति मिली है, जबकि बलिया जिले के ही रसड़ा क्षेत्र अंतर्गत लखनेश्वर डीह के लिए 57.63 लाख रुपए की राशि को स्वीकृति मिली है।

इसी प्रकार बलिया के बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर के लिए 56.85 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। महराजगंज स्थित भैरव बाबा स्थल के पर्यटन विकास कार्य हेतु 64.44 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत प्रथम देव स्थान बहरा देव बाबा, ग्राम-भदनपुर में पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 76.15 लाख रुपए स्वीकृत हुई है। वहीं, आजमगढ़ के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में भी पर्यटन विकास कार्य के लिए 57.61 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। मऊ जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में स्थित बीरा बाबा मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जिसका पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए कुल 42.92 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है।

ये भी पढ़ें :

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर मलबे ने मचाई तबाही, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
https://bhaskardigital.com/debris-wreaks-havoc-on-yamunotri-walking-path-sdrf-rescue-operation-continue/

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टली, अब 2026 में बजेगी शहनाई
https://bhaskardigital.com/cricketer-rinku-singh-and-mp-priya-sarojs-wedding-postponed-now-the-wedding-bells-will-ring-in-2026/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया