लखनऊ : बिना टिकट रेल यात्रियों से रेलवे ने वसूला छह करोड़ उनसठ लाख का राजस्व

लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर बिना टिकट रेल यात्रियों के विरुद्ध विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत रेल अधिकारियों ने एमएसटी धारकों और पुलिसकर्मियों की भी विशेष जांच की।

इस जांच अभियान में मुख्य चल टिकट निरीक्षक मुख्यालय एस.पी. सिंह एवं सीटीआई रेड ने स्टेशनों पर तथा ट्रेनों की आरक्षित श्रेणियों में बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों विशेष रूप से एमएसटी धारकों और पुलिसकर्मियों की गहन जांच की। अभियान के दौरान अनधिकृत यात्रा के कुल 73,340 मामले पकड़े गए, जिससे पूर्वोत्तर रेलवे को लगभग 6 करोड़ 59 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस दौरान यात्रियों को टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद : चोरी के शक में युवक को दी भीड़ ने तालिबानी सजा

महराजगंज : स्वच्छ भारत मिशन को लगा ताला, छह महीने से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल