लखनऊ : शव को सरकारी अस्पताल में रखकर चले गए प्राइवेट हॉस्पिटल कर्मी

लखनऊ। कृष्णा नगर के बाराबिरवा में स्थित एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस के कर्मचारी सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव लेकर फरार हो गए। इस करतूत को अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन से हो सकी है।

पुलिस ने मोबाइल फोन के आधार पर की शिनाख्त

कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान थाना सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा निवासी कर्मवीर सिंह (37 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मवीर के परिजनों को सूचित किया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौत लोकबंधु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी

कृष्णा नगर क्षेत्र के बरीगंवा बाराबिरवा इलाके में स्थित निजी एसकेडी अस्पताल में सोमवार सुबह ऑटो से इलाज कराने आए कर्मवीर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के स्टाफ ने एम्बुलेंस से कर्मवीर को पास ही स्थित लोकबंधु अस्पताल भेजने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद, एम्बुलेंस कर्मचारी उसकी लाश को लोकबंधु अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में छोड़कर भाग गए।

हजरतगंज में फाइनेंस कंपनी में करता था काम

अस्पताल प्रशासन ने कर्मवीर सिंह की लाश देखकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे परिजनों को जानकारी दी गई। कर्मवीर सिंह का परिवार हजरतगंज में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी का नाम अंजू है, और उसके बच्चे हैं—बेटा युवराज (13 वर्ष) और बेटी प्रज्ञा (10 वर्ष)।

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने कहा कि कर्मवीर सिंह की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि निजी अस्पताल ने उसका उचित इलाज क्यों नहीं किया। साथ ही, एम्बुलेंस कर्मचारियों ने उसकी लाश को क्यों छोड़कर भाग गए, इस मामले की भी जांच की जा रही है। परिजन की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : 8 साल पुराने मामले में एक्टर दिलीप को मिली राहत, चलती कार में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ करने का था आरोप

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें