
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, उन्नत किस्मों, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें समृद्ध बनाने के उद्देश्य से दिनांक 29 मई से 12 जून 2025 तक ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ संचालित किया जाएगा। इसी अभियान की प्रभावी तैयारियों के लिए विधान भवन स्थित कार्यालय में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में कृषि तथा अनुषांगिक विभागों उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, पशुधन तथा गन्ना विभागों की एक उच्चस्तरीय अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई।
कृषि मंत्री श्री शाही ने निर्देश दिए कि सभी सम्बंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को परिणामदायी बनाएं। बैठक में तय किया गया कि अभियान के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उर्वरकों और जैविक कीटनाशकों के प्रयोग के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा मिल सके। कृषि मंत्री ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन आंदोलन का रूप देना होगा। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसानों को सह-फसली खेती करने तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कृषि तथा पशुपालन पूरक व्यवसाय है इसलिए किसानों को चारे के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि इस जागरूकता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की एकसमान तथा लिखित रूपरेखा तैयार कर नोडल अधिकारियों के माध्यम से प्रशिक्षिकों को समय पर उपलब्ध करा दिया जाए।
बैठक में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, सचिव कृषि इन्द्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव कृषि टी.के. शीबू और ओ.पी. वर्मा, विशेष सचिव सिंचाई अरविंद कुमार चौरसिया, अपर आयुक्त सहकारिता श्रीकांत गोस्वामी, महानिदेशक मत्स्य राजेश प्रकाश, आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:
Neha Singh Rathore: सावित्रीबाई फुले पर कीचड़ फेंकने वालों ने मुझपर FIR कराई!
https://bhaskardigital.com/neha-singh-rathore-who-lodged-fir-against-me/
यूपी का अगला DGP कौन? प्रशांत कुमार की रिटायरमेंट के बाद डीजीपी की रेस में ये 5 नाम आगे
https://bhaskardigital.com/dgp-up-after-prashant-kumar-retirement-5-names/
बरेली : अंधेरे में डूबा शहर, सोते रहे अफसर! हल्की आंधी में उड़े बिजली विभाग के दावे
https://bhaskardigital.com/bareilly-electricity-department-storm-light-off/