
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के थाना मदेयगंज क्षेत्र में पुलिस ने बीते दिनों हुई चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कमल किशोर उर्फ भदर पर कई संगीन धाराओं में पहले ही मुकदमे दर्ज हैं।
बीती रात (मंगलवार) करीब 2 बजे, आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा किया। जब पुलिस टीम ने उसे घेर लिया, तो आरोपी ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर मामलों में आरोप हैं।
यह भी पढ़े : बुलंदशहर : मासूम से हैवानियत करने वाले रविंद्र को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार










