Lucknow: तीर्थ पुरोहित सोहनलाल बोले…वृंदावन में 285 परिवार ठाकुर के मंदिर से जुड़े, उनके घर मंदिर तोड़े जा रहे… पुलिस-प्रशासन धमका रहे

  • पुरोहित बोले…जो अत्याचार औरंगजेब के जमाने में नहीं हुआ…. वह हो रहा
  • हिंदू धर्म के प्राचीन स्थलों के स्वरूप बदलने पर नाराज हुए अजय राय, साधा भाजपा सरकार पर निशाना

Lucknow: हिंदुत्व के नाम पर आई भाजपा सरकार लगातार हिंदू धर्म के स्थलों के साथ खिलवाड़ कर रही है। दुनिया में जितने भी प्राचीन शहर हैं। सबने अपना स्वरूप बचाकर रखा है। किसी ने उसको नहीं बदला है वह चाहे मिश्र हो या वैनिस हो। केवल भाजपा सरकार पुराने सांस्कृतिक तथा धार्मिक स्थलों को नष्ट कर रही है। उक्त बातें आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने कहीं।

राय ने कहा कि पहले बनारस के मूल स्वरूप को बर्बाद किया गया। सैकड़ों शिवलिंग और मंदिरों को तोड़ा गया, वट वृक्ष काट दिया गया। फिर अयोध्या में अधूरे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई और अब दोबारा प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, जो कभी नहीं होता है।

राय ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के मंदिर पर उनकी निगाह है, उसके बाद अब वृंदावन की कुंज गलियों को भी खत्म कर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी ईश्वर से जुड़े आस्था के स्थान हैं। जिनको भाजपा सरकार पर्यटन स्थल या पिकनिक स्पॉट में बदल रही है।

उन्होंने बताया कि सोहनलाल मिश्र जो चारों वेदों के ज्ञाता है और वृंदावन के तीर्थ पुरोहित भी हैं। इनका परिवार और इनका समाज 500 वर्षों से बिहारी जी की सेवा कर रहा है। सरकार जिस तरह से इन लोगों पर दबाव डाल रही है। यह लोग काफी दिनों से परेशान है और आज अपनी पीड़ा लेकर यहां आए हैं और हम वृंदावन के लोगों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े रहेंगे।

अजय राय ने साथ प्रेस वार्ता में बैठे वृंदावन के तीर्थ पुरोहित सोहनलाल मिश्रा ने कहा कि जो अत्याचार औरंगजेब के जमाने में नहीं हुआ, वह योगी जी कर रहे हैं। 285 परिवार ठाकुर के मंदिर से जुड़े हैं, उनके घर तथा छोटे-छोटे मंदिर तोड़े जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों को धमकाया जा रहा है।
सोहनलाल मिश्र ने कहा कि हम चार गुना कीमत देने को तैयार हैं तो क्या योगी जी गोरक्ष पीठ हमको दे देंगे? वृंदावन से आए दीपक पराशर ने कहा कि सरकार व्यवस्था बनाना नहीं बिगाड़ना चाहती है। वृंदावन का मूल स्वभाव ही गालियां हैं।

उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर के पास 1000 मीटर से ज्यादा जगह है खाली पड़ी है। जिसको मंदिर में जोड़कर वृंदावन को नष्ट किए बिना व्यवस्था बनाई जा सकती है। दीपक पाराशर ने कहा कि सरकार आवश्यक तीन चीजें सुगमता से दर्शन, पीने का पानी और शौचालय तो दे नहीं पा रही है और 150 मंदिर तोड़ने जा रही है।

प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय -पूर्व मंत्री, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, डॉ. सुधा मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रही।

ये भी पढ़ें :

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर मलबे ने मचाई तबाही, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
https://bhaskardigital.com/debris-wreaks-havoc-on-yamunotri-walking-path-sdrf-rescue-operation-continue/

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टली, अब 2026 में बजेगी शहनाई
https://bhaskardigital.com/cricketer-rinku-singh-and-mp-priya-sarojs-wedding-postponed-now-the-wedding-bells-will-ring-in-2026/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया