Lucknow : 16 महानगरों में नमो मैराथन 21 को, सीएम योगी, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लेंगे भाग

  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बरेली व केशव प्रसाद मौर्य आगरा में रहेंगे

Lucknow : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से शुरू किये गए ‘सेवा पखवाड़ा’ के अभियान में समाज के हर वर्ग को जोड़ने की कोशिश हो रही है। सेवा पखवाड़ा के अर्न्तगत 21 सितम्बर 2025 को प्रदेश के 16 महानगरों में ‘नमो मैराथन’ दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी महानगर में ‘नमो मैराथन’ दौड़ में सम्मिलित होंगे।

जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा महानगर में, ब्रजेश पाठक बरेली महानगर में और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मेरठ महानगर में ‘नमो मैराथन’ दौड़ में सम्मिलित होंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान में 21 सितम्बर को नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत जैसे संकल्पों से जोड़ना है। उन्होंने कहा नमों मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी उत्साह के साथ रहेगी।

गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि 21 सितम्बर को आयोजित नमो मैराथन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मथुरा महानगर, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राज कुमार चाहर अलीगढ़ महानगर, कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर महानगर, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर महानगर, बेबी रानी मौर्य व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता झांसी महानगर, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान फिरोजाबाद, कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह अयोध्या महानगर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर प्रयागराज महानगर, दयाशंकर सिंह सहारनपुर महानगर, राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी गाजियाबाद महानगर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी मुरादाबाद महानगर में सम्मिलित होंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी की जमानत याचिका का विरोध किया

Ballia : प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें