Lucknow : मिली मानसिक विक्षिप्त महिला, पुलिस दे रही दिलासा

  • दैनिक भास्कर की मुहिम

Lucknow : चारबाग बस स्टेशन से मानसिक विक्षिप्त महिला का बच्चा छीने जाने की घटना में मानसिक विक्षिप्त महिला का पता चल जाने से उसे और उसके बच्चे को दैनिक भास्कर द्वारा मुहिम चलाने पर न्याय जल्द ही मिल जाने की आस जगी है। राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में झोपड़पट्टी में महिला का पता चला है जो अपने पूरे परिवार के साथ रह रही है।

झोपड़पट्टी में रहने वाली महिला का नाम रूखसाना है जो अपने परिवार में अपनी सास और पूरे परिवार के साथ रह रही है। घर वाले भी उसे मानसिक विक्षिप्त होने के कारण कहीं आने-जाने पर सर्तकता बरतते हैं। इस महिला के बच्चे को छीने जाने की घटना अब पुलिस विभाग के संज्ञान में है और पुलिस महकमा इस मुद्दे पर कार्य करने की बात स्वीकार कर रहा है।

एसओ नाका थाना के अनुसार मानसिक विक्षिप्त महिला ठाकुरगंज की रहने वाली है और इनकी सास को भी जानकारी दे दी गयी है। जल्द ही बच्चा वापस दिलाने की कार्यवाई पूरी कर ली जायेगी। बच्चे की तबियत भी कुछ खराब है और उसका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें