लखनऊ : हादसे में हुई थी मजदूर की मौत, दो महीने बाद दर्ज हुई FIR

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में दो महीने पहले हुई दोपहिया वाहन की टक्कर से घायल युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में युवक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के अनुसार, किला मोहम्मुदी निवासी शांति देवी ने शिकायत दी है कि उनके पति, सुनील (23 वर्ष), 23 मार्च को मजदूरी कर घर वापस आ रहे थे। तभी आशियाना कोतवाली के पास दोपहिया वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

घायल युवक को तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहां 4 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : पंजाब : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 5 की मौत, 27 घायल, कुछ मजदूर अभी भी दबे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान अमेरिका ने रद्द किया चीनी छात्रों का वीजा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखे दुनिया यूपी में मनरेगा कार्यों में धांधली पर नपेंगे ADO