Lucknow : इटावा में गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद सम्मान, अजय राय धरने पर बैठे तब बनी बात

Lucknow : कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में कांग्रेस दफ्तरों पर हुए हमले का प्रदेश व देश में कांग्रेस ने कई जगहों पर जबरदस्त विरोध किया था। इटावा में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के बाद गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जेल से रिहा कराया है। इस हमले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डटकर सामना किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाब दिया।

घटना के संज्ञान में आने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलने जिला कारागार इटावा पहुंचे। जहां उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया गया जिसके बाद वह जेल के बाहर धरने पर बैठ गए उनकी मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की परिणाम स्वरूप जेल प्रशासन द्वारा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया।

जेल से रिहा हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला/शहर कांग्रेस कमेटी इटावा के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, मोहम्मद राशिद, पूर्व जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, सदस्य पीसीसी प्रशांत तिवारी, शोएब रिजवी, आसिफ जरदान, सचिन शंखवार एवं गिरफ्तार हुए कांग्रेस कार्यकर्ता अंबुज त्रिपाठी, करण सिंह राजपूत, मोहसिन, अमजद, अनुराग कर्ण, विपिन कुशवाहा आदि को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा मिष्ठान देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आप सभी ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं से मुकाबला किया है, उसकी चर्चा पूरे प्रदेश भर में हो रही है। आप सभी बधाई के पात्र हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, प्रोफेशनल कांग्रेस के चेयरमैन कैप्टन वंशीधर मिश्रा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें