Lucknow : वन मंत्री ने खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाडि़यों ने दिखाया दम

  • 400 मी० चाल महिला ओपन में मिर्जापुर की पारूल सिंह प्रथम और लखनऊ की विभा रहीं द्वितीय

Lucknow : उप्र के पर्यावरण, वन, जंतु उद्यान व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम, लखनऊ में 6 से 8 अक्टूबर त्रिदिवसीय 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन सह परीक्षण का शुभारंभ किया।
श्री सक्सेना ने कहा कि वन विभाग में लगभग 1400 वन दरोगा व वन रक्षक स्तर के कर्मचारियों की भर्ती होने से खिलाड़ियों में नया उत्साह है।

उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करें तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने में जी जान से जुट जाएं। सचिव, उत्तर प्रदेश वन खेल कूद परिषद, दीपक कुमार ने कहा कि वन विभाग में खेल कूद संस्कृति को बढ़ावा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा उन्होंने खिलाड़ियों व विभाग का उत्साहवर्धन करने हेतु प्रचार माध्यमों का आभार व्यक्त किया।
खेल प्रतियोगिता के परिणाम : 100 मी० दौड़ पुरुष सीनियर वेटरन वर्ग में प्रथम धर्मेन्द्र कुमार (मध्य क्षेत्र), द्वितीय राम बाबू पाल (वन निगम) और तृतीय पुरुषोत्तम मिश्रा रहे। 400 मी० चाल महिला ओपन में प्रथम पारूल सिंह (मिर्जापुर), द्वितीय विभा सिंह (लखनऊ) और तृतीय सुचिता (मेरठ) रहीं।
1500 मी० चाल पुरुष वेटरन में प्रथम राम देव यादव (लखनऊ मण्डल), द्वितीय पुरुषोत्तम मिश्रा (वन निगम) और तृतीय राम बाबू पाल (वन निगम) रहे। भाला फेंक पुरुष सीनियर वेटरन में प्रथम शैलेन्द्र कुमार सिंह (प्रयागराज), द्वितीय जयपाल (मेरठ) रहे।

भाला फेंक महिला ओपन वर्ग में प्रथम दिव्य मिश्रा (प्रयागराज), द्वितीय कु० सुचित्रा (मेरठ), तृतीय साक्षी (मेरठ) रहीं। भाला फेंक पुरुष वेटरन ओपन वर्ग में प्रथम सुशील कुमार (वन निगम), द्वितीय उमेश कन्नौजिया (मध्य क्षेत्र) रहे। भाला फेंक पुरुष ओपन वर्ग में प्रथम अभिषेक सिंह (गोरखपुर), द्वितीय आयुष प्रताप सिंह (लखनऊ) और तृतीय ओमवीर सिंह (सहेलखामा) रहे।

लांग जम्प पुरुष ओपन वर्ग में प्रथम अभय (मध्य क्षेत्र), द्वितीय बनी सिंह (आगरा), तृतीय आशीष यादव (प्रयागराज) रहे। लांग जम्प महिला ओपन वर्ग में प्रथम साक्षी (मेरठ), द्वितीय भावना (मेरठ), तृतीय पारुल सिंह (मिर्जापुर) रहीं।

ये भी पढ़े : रजत बेदी का फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया संवेदनहीन और स्वार्थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, 400 सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें