Lucknow : बंगला बाजार से किसानों ने किया CM आवास की ओर कूच

Lucknow : यह घटना राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र की है, जहां किसानों ने अपनी जमीनों पर अवैध कब्जे से नाराज होकर न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की तरफ जा रहे किसानों को पुलिस ने बंगला बाजार में रोक लिया। आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर राजस्व अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन किसान नेता अमर सिंह लोधी एलडीए के वीसी से वार्ता की जिद पर अड़े रहे।

किसानों में नगर निगम और एलडीए के अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। किसान नेता अमर सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि किसानों की काफी जमीन बिना मुआवजा दिए अधिग्रहित कर बिल्डिंग बना दी गई है, जिससे किसान दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।

यह भी पढ़े : Today Gold Rate : घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार, नए शिखर पर सोना और चांदी

साउथ से लेकर नॉर्थ तक गूंजा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें