लखनऊ : आबकारी इंस्पेक्टर का 13 वर्षीय बेटा फंदे से झूला, मौत

लखनऊ। राजधानी पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-9 में रहने वाले आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश शुक्ला के 13 वर्षीय बेटे आशीर्वाद ने रविवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आबकारी इंस्पेक्टर के बेटे किशोर ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।

आशीर्वाद एक निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। घरवालों के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे मां आरती ने उसे खाना खिलाया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। मां छोटे बेटे आयान के साथ दूसरे कमरे में सो गईं। देर रात करीब 2:30 बजे जब मां की नींद खुली और वह आशीर्वाद को देखने उसके कमरे में पहुंचीं तो वह फंदे से लटका मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता आदित्य प्रकाश शाहजहांपुर में तैनात हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घरवाले यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आशीर्वाद ने आत्महत्या क्यों की। वह पढ़ाई के साथ फुटबॉल भी खेलता था।

यह भी पढ़े : आज छगन भुजबल महाराष्ट्र के फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें