Lucknow: भीषण गर्मी और तपिश के बीच लोगों को लू के थपेड़े खाने पड़ रहे हैं। सड़कों पर लोग निकलने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हैं। निराश्रित गोवंश भी गर्मी और तपिश से हांफते दिखाई दे रहे हैं। पशु पक्षियों का चिड़ियाघर में गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी से बचाव के लिए किए गए प्रयास पर्याप्त नहीं दिखाई पड़ रहे। पशु अपने बाड़े में बेचैन हैं, और छिपने की जगह ढूंढ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जीव जंतु भी बिल का सहारा ले रहे हैं। बाड़ों में पक्षी गर्मी से हुए गर्म पानी को छोड़कर पानी के बाहर निकलने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है चिड़ियाघर में सामान्य दिनों की अपेक्षा पर्यटकों में कमी नजर आई है। वहीं दूसरी ओर चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों को इस लिए मायूस होकर लौटना पड़ रहा है क्योंकि जीव जंतु पशु पक्षी गर्मी के कारण बाहर नहीं निकल रहे। मानो ऐसा लगता है कि बाड़ों में कोई नहीं है। इसी वजह से शायद पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है।
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी से बचाव के लिए पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं के बाड़े में साफ ठंडा पानी, पानी का छिड़काव, पंखा, कूलर के साथ खस घास की व्यवस्था की गई है। साथ ही पर्यटकों के लिए पीने का ठंडा पानी और ORS की फ्री व्यवस्था भी की गई है।
ये भी पढ़ें
ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता नाना पटोले बोले- ‘ये तो बच्चों का वीडियो गेम था’, भाजपा ने भी सुनाया
https://bhaskardigital.com/congress-leader-nana-patole-operation-sindoor-video-game/
पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब! असीम मुनीर को विक्ट्री डे परेड का नहीं मिला न्योता
https://bhaskardigital.com/another-lie-of-pakistan-exposed-asim-munir-did-not-get-invitation-for-victory-day-parade/