
Lucknow: पुलिसकर्मियों की हुई आकस्मिक मौत पर विभाग ने उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की। पुलिस महानिदेशक राजीवकृष्ण ने मृतक आश्रितों के परिजनों को सैलरी पैकेज के अर्न्तगत सहायता प्रदान की।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मृत मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह, आरक्षी जितेन्द्र पाल को 01 करोड़ 95 लाख , आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज, फालोवर बृजेश कुमार के आश्रित परिजनों को 1 करोड़ 70 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये। गौरतलब है कि आरक्षी जितेन्द्र पाल बरेली में नियुक्त थे जिनकी ट्रैक्टर ट्राली द्वारा इनके मोटर साइकिल में टक्कर मारने से मृत्यु हो गयी थी।
मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह जौनपुर में नियुक्त थे जिनको गो तस्करों द्वारा ड्यूटी के दौरान वाहन रोकते समय कुचल दिया गया था। आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज फतेहपुर में नियुक्त थे जिनकी महाकुम्भ मेला में ड्यिटी समाप्त होने के बाद डम्पर द्वारा टक्कर मारने से मृत्यु हो गयी थी। फालोवर बृजेश कुमार सिद्धार्थनगर में नियुक्त थे जिनकी मोटर साइकिल में पीछे पिकअप वाहन द्वारा टक्कर मारने से मृत्यु हो गयी थी। इस अवसर पर आनन्द स्वरूप अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, एन.रविन्दर अपर पुलिस महानिदेशक,पुलिस महानिदेशक उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें:
देश की सुरक्षा से खिलवाड़…जानिए कैसे पाकिस्तानी महिला के इश्क में जवान बना गद्दार
https://bhaskardigital.com/playing-with-the-countrys-security-know-how-a-young-man-became-a-traitor-in-love-with-a-pakistani-woman/
भोपाल : रतलाम में आज रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव का आयोजन
https://bhaskardigital.com/bhopal-regional-industry-skill-and-employment-conclave-organized-in-ratlam-today/