Lucknow : पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की मूर्ति लगवाने की मांग तेज, महापौर से की मुलाकात

  • सरकारी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद हो रही है देरी, जनता दल यू नेता ने की मुलाकात

लखनऊ। एनडीए के पूर्व संयोजक पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस की विकास नगर में मूर्ति लगवाने की मांग फिर तेज हो गई है। दरअसल विभागीय और सरकारी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद लंबे समय से मूर्ति नहीं लगी। जनता दल यू पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर केके त्रिपाठी के प्रयासों से नगर निगम ने इसे मंजूरी दे थी लेकिन अभी तक मूर्ति लगाने की कोशिश नहीं हुई। बुधवार को इस बाबत एक ज्ञापन पत्र लखनऊ महानगर की महापौर सुषमा खर्कवाल को डॉक्टर त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया।


जद यू के डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडीस की मूर्ति लगवाने हेतु सरकार द्वारा सभी कागज़ी कार्यवाही एवं अनुसंशा पूरी होने के बाद लखनऊ नगर निगम द्वारा स्वीकृति एवं अनुमोदन पिछले साल में ही प्रदान किया जा चुका है।


डॉ त्रिपाठी ने बताया कि महापौर से जल्द से जल्द मूर्ति लगवाने हेतु मांग की गई है ताकि उनको उनकी देश सेवा का उचित सम्मान दिया जा सके साथ ही में शहर के युवा भी उनके विचारों एवं सिद्धांतों से प्रेरणा ले सकें।

जार्ज फर्नांडीस एक प्रमुख भारतीय राजनेता थे जिन्होंने देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन और कार्यों के बारे में जानने के लिए कई संसाधन उपलब्ध हैं।


जार्ज फर्नांडिस पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ एक श्रमिक संगठन के नेता, पत्रकार और समाजवादी पार्टी के नेता थे। उन्होंने भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षा मंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें